वाराणसी, नवम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वनिधि से समृद्धि योजना में वाराणसी नगर निगम को देश में दूसरा स्थान मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में वाराणसी को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 से नवाजा गया। केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर से यह पुरस्कार पूर्व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल एवं डूडा की परियोजना अधिकारी निधि वाजपेयी ने ग्रहण किया। वाराणसी को यह उपलब्धि 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में हासिल हुई है। पीएम स्वनिधि योजना में फेरी पटरी व्यवसायियों को ऋण वितरण, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने, नवाचार और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए चयन किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि मे...