Varanasi News: स्वच्छता में सहयोग की अपील, सेल्फी प्वाइंट बनाया
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सावन में स्वच्छता के लिए जागरूक करने को नगर निगम ने गुरुवार को अभियान चलाया। स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के तहत निगम की टीम ने मैदागिन से गोदौलिया तक 372 दुकानों पर स्टीकर चस्पा किए। जिसमें दुकानदारों और ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई है। दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। नगर निगम ने युवाओं और श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने व्यापारियों, कांवर यात्रियों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गंगा को निर्मल बनाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.