Varanasi News: स्प्रिट से नकली शराब बनाकर पैकिंग, एक गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी), संवाद। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना पर चोलापुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात नकच्छेदपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी दशवतपुर का आशीष भारद्वाज है। आरोपी साथियों की मदद से स्प्रिट से नकली अंग्रेजी शराब बनाकर बोतलों में पैक कर क्यूआर कोड लगाकर बेचवाता था। मौके से विभिन्न ब्रांडों के 19 भरे हुए अद्धे, 54 पव्वे और 70 खाली बोतलें बरामद हुईं। पांच पेटियों में 450 एमएल की 25-25 बोतलें मिलीं। नकली क्यूआर कोड लगे दो 20-लीटर केनों में कुल 40 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों की बोतलों के 1761 नकली ढक्कन, तीन बोतलों में भरी करीब पांच लीटर तैयार अवैध शराब, दो खाली 20-लीटर केन और एक वाहन भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.