Varanasi News: स्पाइसजेट ने फिर से शुरू की सेवा, पुणे गया विमान
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अपनी उड़ान सेवा को फिर से शुरू कर दी है। रविवार को विमान एसजी 525 पुणे हवाई अड्डे से दोपहर एक बजे उड़ान भरकर 3 बजे बाबतपुर पहुंचा। इसमें 165 यात्री सवार थे। वापसी में यह विमान एसजी 526 बनकर शाम 3:50 बजे 85 यात्रियों को लेकर पुणे के लिए रवाना हुआ। बता दें कि 25 जून से स्पाइस जेट ने वाराणसी से अपनी सभी नियमित उड़ान सेवाओं को बंद कर दिया था। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि पुणे की नियमित उड़ान शुरू हो गई है। जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी विमान सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.