वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर, गंगापुर एवं एनटीपीसी परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए एवं बीसीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीए और बीएससी की परीक्षाएं अपराह्न 02 से 04 बजे तक होंगी। बीकॉम, बीबीए और बीसीए की परीक्षाएं पूर्वाह्न 10 से 12 बजे जबकि स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 से 21 दिसंबर तक पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक होंगी। परीक्षा की समय सारिणी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...