वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी परिसर में मंगलवार को 'संत परंपरा' विषय पर स्टोरीटेलिंग सत्र का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, इंटैक वाराणसी चैप्टर, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन और सारा के इस संयुक्त आयोजन को नागरी प्रचाारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने संबोधित किया। व्योमेश शुक्ला ने गोस्वामी तुलसीदास की संत परंपरा एवं साहित्यिक विरासत के बारे में बताया। उमेश कबीर ने संत कबीरदास की विचारधारा, जीवन-दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित रोचक बातें बताईं। कार्यक्रम में इंटैक वाराणसी के संयोजक अशोक कपूर, संयोजक, सारा की निदेशक दिव्या सिंह और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के अध्यक्षों-प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...