वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। शिवरामपुर गांव में बुधवार रात घर के सामने सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय शुद्धू सरोज को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शिवरामपुर गांव निवासी शुद्धू सरोज बुधवार रात करीब 12 बजे शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग जग गए और पीछाकर स्कार्पियो को चालक समेत पकड़ लिया। अस्पताल ले जाते समय शुद्धू की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने चालक को वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। शुद्धू सरोज को तीन पुत्र और एक पुत्री है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...