वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पहड़िया स्थित राज इंग्लिश स्कूल में सोमवार को 'मिशन सेफ फ्यूचर' के अन्तर्गत स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट सुनिश्चित करने के लिए बैठक हुई। इसमें परिवहन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानाचार्य और प्रबंधक मौजूद रहे। उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी, वाराणसी परिक्षेत्र) भीमसेन सिंह ने शत प्रतिशत स्कूल वाहनों का फिटनेस और परमिट कराने की अपील की। उन्होंने विद्यालय वाहनों से हुईं दुर्घटनाओं के दुष्परिणाम भी बताए। कहा कि मिशन सेफ फ्यूचर का उद्देश्य स्कूली छात्र और छात्राओं को सुखद, सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है। आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कोई विद्यालय वाहन बिना वैध प्रपत्रों के चलता मिला तो विधिक कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एआरटीओ ने चेकिंग में छ...