वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर संपर्क कर शत प्रतिशत नामांकन, दिव्यांगता के प्रति जागरूकता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी ने किया। इस दौरान सोल्स आशीष शुक्ला, सुरेन्द्र, मनोज कुमार सिंह, ऋचा सिंह, शिवपूजन सिंह, रमेश कुमार पटेल, सोनिया, शशिकला, अविनाश कुमार समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...