वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। मछोदरी स्थित सलेमपुरा इलाके में रविवार दोपहर स्कूटी चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में आग लग गई। मकान से धुआं और आग की लपटें देख घर में मौजूद शिक्षक मिस्टर खान, उनकी पत्नी और दो बच्चे घबरा गए। चारों किसी तरह घर से बाहर निकले। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग आग बुझाई जा चुकी थी। आग से दो स्कूटी, प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गए। मिस्टर खान के मुताबिक, आग लगने से दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मकान संकरी गली में होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...