वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को 'सार्वजनिक सेवा में सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग' विषयक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कर्मचारियों को सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान व्यावसायिक प्रतिबद्धता, निष्पक्षता, आधिकारिक मर्यादा और सूचना की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली सूचनाओं, टिप्पणियों एवं विचारों का प्रभाव न केवल संबंधित कर्मचारी की व्यावसायिक छवि, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा पर भी पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: साइबर सुरक्षित व्यवहार अपनाना जरूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...