वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगे सोलर पैनल के निरीक्षण में लेट-लतीफी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को न सब्सिडी मिल रही और न ही मुफ्त बिजली योजना का लाभ। डिस्कॉम मुख्यालय की 24 सितंबर तक पेंडिंग इंस्पेक्शन रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार पूर्वांचल में अबतक 1 लाख 89 लाख 717 घरों में सोलर प्लांट लग चुका है, लेकिन 2,416 प्लांट का निरीक्षण नहीं किया गया। अभियंताओं की इस लापरवाही से उपभोक्ताओं के 18.84 करोड़ की सब्सिडी की फाइल भी अटकी है। आंकड़ों के अनुसार 2,416 में 797 केस तो ऐसे हैं जो 7 दिन से ज्यादा से पेंडिंग हैं। जबकि प्लांट लगने के 48 घंटे के अंदर निरीक्षण का नियम है। उपभोक्ताओं का कहना है कि निरीक्षण में जितना दिन लगेगा उनपर आर्थिक ...