वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। सोलर पैनल की सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 17.90 लाख की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। खजुरी निवासी सेराज अहमद ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अथर्व बताया। कहा कि वह सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन प्रा.लि.से जुड़ा है। सोलर पैनल की वैध सप्लाई का भरोसा दिया। कंपनी का जीएसटी प्रमाणपत्र व्हाट्सऐप पर भेजा। 3 अगस्त को सरफराज नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया। उसने फर्म के नाम से प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर कारोबारी को विश्वास में लिया। कारोबारी ने अपने फर्म सन-रे सिस्टम के खाते से रुपये का भुगतान किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ड्राई फ्रूट सप्लाई के नाम पर व्यापारी से एक लाख से अधिक की साइबर ठगी दो महीने तक आपूर्ति नहीं की गई। इस दौ...