वाराणसी, नवम्बर 15 -- गबन मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा स्थित सती तिराहे पर एस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के फ्रेंचाइजी शोरूम से सोने के 500 सिक्के और 7.65 लाख नगद समेत करीब 70 लाख रुपये के गबन का मास्टर माइंड राजकुमार भी दबोच लिया गया। पुलिस ने उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस प्रकरण में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने शनिवार को सिगरा थाने में बताया कि नीचीबाग के रितेश कुमार बबूना ने बीते सितंबर में केस दर्ज कराया था। बबूना की मेसर्स काशी मधुरम के नाम से आभूषण की एक दुकान सती चौराहा पर है। यह एस्प्रा कंपनी प्रा. लि. की फ्रेंचाइजी है। काशी मधुरम में एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सोने ...