वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नींव की खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन ठगों को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोने के नाम पर पीतल के 12 टुकड़े देकर जमानिया (गाजीपुर) निवासी जितेंद्र सिंह यादव और उनके दो साथियों से रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72,500 रुपये बरामद किए हैं। आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को विंध्याचल टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। इनमें मिर्जापुर के विंध्याचल के कलना गहरवार निवासी आकाश बिंद, विजयपुर निवासी भगवान दास बिंद और मोहित बिंद हैं। आकाश पर सोनभद्र के दुद्धी और घोरावल थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। जबकि भगवान दास बिंद पर मिर्जापुर जिले के चील्ह, जिगना, कोतवाली शहर, लालगंज और विंध्याचल थान...