वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: कछवांरोड। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मिर्जामुराद में दो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के कैंपस में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पौधरोपण किया। जबकि मिर्जामुराद बाजार में ओवरब्रिज के नीचे जीवन यापन कर रहे ढरकार परिवार के लोगों को लंच पैकेट और अंगवस्त्र बांटे। इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, योगेश सिंह, डॉ. संगीता सिंह,अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', डॉ. आशुतोष उपाध्याय, मुकेश यादव, धीरज सिंह, निहाल सेठ, रौनक सिंह, ओपी पटेल, अजय पटेल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित पटेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान समारोह में दिए गए आवास योजना के प्रमाण पत्र

हिंदी हिन्द...