वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित एक होटल में रविवार को लायंस क्लब वाराणसी गोल्ड का 16वां तथा लायंस क्लब वाराणसी रॉयल का 20वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि उदय चंदानी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), विशिष्ट अतिथि चैतन्य पंड्या (पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) तथा इंस्टालेशन ऑफिसर उमेश चंद्र कक्कर और कुंवर बीएम सिंह रहे। उमेश चंद्र कक्कर ने लायंस क्लब वाराणसी गोल्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश प्रकाश मौर्या, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार राय, पीआरओ मिलन कुमार तथा लायंस क्लब वाराणसी रॉयल के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अखिलेश अग्रवाल, वीरेंद्र भल्ला, रोह...