वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी का वर्ष 2026-27 की चुनाव प्रक्रिया को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने स्थगित कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपने एक अक्तूबर 2026 के अनुसार चल रही प्रक्रिया को इस आधार पर स्थगित कर दिया है कि एक पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में वाद की सुनवाई 13 नवंबर को होगी। पहले के आदेश के अनुसार शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई जिसे रोक दिया गया है। वरिष्ठ सदस्य समिति के चेयरमैन अशोक कुमार साकूजा ने कहा कि बार काउंसिल के अगले आदेश के अनुसार आगे की चुनाव प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...