वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के दादा-दादी और नाना-नानी का अभिनंदन किया गया। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत रोली चंदन का टीका और पुष्पवर्षा कर किया। दादा-दादी ने भाव विह्वल होकर बच्चों को स्नेहाशीष दिया। ईश वंदना के बाद विद्यार्थियों ने गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। दादा-दादी के सम्मान में लघु नाटिका 'दादा-दादी का सहयोग' प्रस्तुत किया जिसमें उनके महत्व को बताया गया। इसके बाद उनके लिए खेलों का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय की तरफ से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वृद्धों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह भी पढ़ें- Agra News: दादा-दादी के साथ बच्चे सीखते हैं असली संस्कार जि...