वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावन शुरू होने से पहले ही खाद्य सुरक्षा एवं औैषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को कांवड़ मार्ग, प्रमुख मंदिरों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सफाई रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' एप का क्यूआर कोड लगाया। लोग खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता खराब मिलने पर उक्त एप पर शिकायत कर सकते हैं।

निरीक्षण प्रक्रिया सहायक आयुक्त (द्वितीय) एवं अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन दल कंदवा मार्ग (कछवां) से रोहनिया, रोहनिया से लक्सा तथा लक्सा से काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच के खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कर रहा है। इनके अलावा जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास की दुकानों ...