Varanasi News: सुबह जल्दी उठने, रात में जल्दी सोने की डालें आदत
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व हृदय दिवस पर घुंघरानी गली (बांसफाटक) स्थित हिंदू सेवा सदन अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने 72 मरीजों को परामर्श दिया। सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द सहित अन्य तरह की समस्या मरीजों को थी। कई मरीजों को इकोकॉर्डियोग्राफी और बीएमपी (बेसिक मेटाबोलिक पैनल) टेस्ट कराने की सुझाव दिया गया। डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि सुबह जल्दी उठने और रात में जल्दी सोने की आदत डालें। सुबह व्यायाम, योगा, ध्यान करें। तला-भुना खाद्य सामग्री से दूर रहें। इस दौरान डॉ. राम सिंह, डॉ. राजेश्वर मिश्र, डॉ. पूजा कनौजिया, अस्पताल के प्रधानमंत्री राजेंद्र मोहन शाह, अनिल रस्तोगी, नरेंद्र भुरारिया, विनोट खटोड़, सत्य प्रकाश जालान, अनिल सराफ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.