वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह बनारस में आनंद कानन कला गुरुकुल की प्रशिक्षु कलाकार अनन्या मिश्र का सोमवार को गायन हुआ। उनके साथ तबला पर पिता पं. बलराम मिश्र ने संगत की। अनन्या ने गायन का आरंभ विलंबित एक ताल में निबद्ध रचना से किया। इस क्रम में तीन ताल में निबद्ध रचना 'जागो मोहन प्यारे' और राम भजन प्रस्तुत किया। समापन राग भैरवी में निबद्ध भजन से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...