वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जलकल विभाग ने 10 दिन बाद नेवादा-बृज एन्क्लेव कॉलोनी-सुंदरपुर सब्जी मंडी मार्ग पर दो जगह पेयजल लीकेज की समस्या दूर कराई। एक स्थान पर अभी यह बरकरार है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। अधिकारियों ने पिछले सोमवार को ही समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया था। आठ दिन बीतने के बाद यह आधी-अधूरी खत्म हुई। बृज एन्क्लेव कॉलोनी मोड़ के पास लीकेज की समस्या दूर करने के बाद सड़क समतल नहीं की गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: संभव जनसुनवाई में 22 शिकायतें दर्ज वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। त्रिदेव अपार्टमेंट के सामने भी लीकेज की समस्या दूर की गई थी। व...