वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सुंदरपुर सब्जी मंडी-बृज एन्क्लेव मुख्य मार्ग पर पेयजल की पाइप लाइन में कई दिनों से लीकेज राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पेयजल पाइप में लीकेज की मरम्मत न होने से सड़क भी खराब हो रही है। सुबह और शाम पेयजल आपूर्ति के दौरान सड़क पर पानी बहता है। इस मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा हादसे का भी कारण बन सकता है। गड्ढे में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को गहराई का अंदाज नहीं लग पाता। बाइक चालकों के साथ तीन पहिया वाहनों के भी पलटने के खतरा बना हुआ है। जलकल की लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...