Varanasi News: सीसीटीवी के निगरानी में आज शुरू होगी मतगणना
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड-स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में मंगलवार को पहड़िया मंडी में मतपत्रों की गणना शुरू होगी। गणना की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। स्नातक एवं शिक्षक दोनों की गणना के लिए 15-15 टेबल लगाए गए हैं। 14 टेबल पर गणना होगी जबकि एक पर आरओ सारिणी बनाने आदि कार्य करेंगे। एक टेबल पर चार लोग काउंटिंग में रहेंगे, जिसमें एक पर्यवेक्षक और तीन सहायक होंगे। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक दिन में 3 बजे तक मतपत्रों का मिलान और वैध-अवैध की जांच होगी। इसके बाद पहले चरण का रिजल्ट घोषित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक पहड़िया मंडी स्थित एफसीआई के दो गोदामों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। गोदाम में दो तरफ से 7-7 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर बैरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.