Varanasi News: सीपी ने ग्रैंड रिहर्सल के दौरान व्यवस्था परखी
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल का अवलोकन किया। वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने, त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, प्रवेश, सुचारु आवागमन, भीड़ को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने की व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए। एयर शो के लेकर तय डायवर्जन प्लान का अनुपालन कराने के लिए कहा। एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर को सुचारु रखने, मार्गों पर अनावश्यक अवरोध न होने देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो: जर्जर भवनों पर एकत्र होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.