वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू ने अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीजीएचएस (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना) के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 18 निजी अस्पतालों से करार किया है। बुधवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में केंद्रीय कार्यालय में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और संबंधित अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

समझौते की जानकारी बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों की लंबे समय से की जा रही मांग के दृष्टिगत बीएचयू ने पिछले सप्ताह ही निजी अस्पतालों में सीजीएचएस दरों पर उपचार की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत देशभर में 40 से ज्यादा निजी अस्पतालों को चिह्नित भी कर लिया गया था। बुधवार को इनमें से 18 के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्...