वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में भारत सेवाश्रम संघ के सौवें स्थापना वर्ष में दुर्गोत्सव को विशेष भव्यता दी जाएगी। इतिहास में पहला अवसर होगा जबकि शारदीय नवरात्र में संघ में नौ दिवसीय शताब्दी उत्सव होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गोत्सव में आने का आमंत्रण स्वीकार किया है। वह नौ में किसी एक दिन उपस्थित होंगे। संघ के सचिव स्वामी पुण्यानंद ने बताया कि परंपरानुसार दुर्गा प्रतिमा महाषष्ठी तिथि पर शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमा लाई जाती है। शताब्दी वर्ष होने के नाते इस वर्ष इसमें परिवर्तन किया गया है। दुर्गा प्रतिमा 11 अक्तूबर को सिगरा स्थित संघ परिसर में लाई जाएगी। हालांकि अगले साल से पुरानी परंपरा का ही निर्वहन होगा। बताया कि सीएम योगी के...