Varanasi News: सीएचओ कैडर गठन करने की मांग
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संघ की ओर से शुक्रवार पीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ राम को ज्ञापन सौंपा। चिरईगांव पीएचसी के अन्तर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सीएचओ ने कहा कि एनएचएम के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारी अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग नहीं करते, जबकि यह अनिवार्य है। इसके अलावा सुरक्षित भविष्य एवं सेवा हितों को ध्यान में रखते हुए सीएचओ कैडर का गठन करने, पीबीआई को मूल वेतन में मर्ज करने तथा रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.