Varanasi News: सिफारिश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू में फाइब्रोस्कैन जांच के नाम पर मरीजों से लाखों रुपये की कथित वसूली का मामला अब तक कार्रवाई की बाट जोह रहा है। मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में टेक्निशियन रत्नेश मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद अब तक केस दर्ज नहीं कराया गया। जांच रिपोर्ट सौंपे डेढ़ महीने से अधिक बीत गया लेकिन कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में फर्जी रसीद पर फाइब्रोस्कैन जांच का मामला सामने आया था। मामले में जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने जांच में पाया कि करीब दो सौ से अधिक फर्जी रसीद के माध्यम से फाइब्रोस्कैन हुआ है। यह फीस बीएचयू के खाते में जमा करने के बजाया रत्नेश खुद ही रख लेता था। कमेटी ने मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.