Varanasi News: साहित्य से कटने का अर्थ संस्कारों से दूर होना : डॉ. इंदीवर
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। प्रतिष्ठित समीक्षक डॉ. इंदीवर ने कहा कि बेशक साहित्य को पढ़ने वाले कम हो गए हैं लेकिन जब तक काशी में गंगा बहती और तुलसी के दोहे गाए जाते रहेंगे, तब तक हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाएं जीवंत बनी रहेंगी। वह बनारस साहित्य-संवाद के तत्वावधान में लेखिका डॉ. नीरजा माधव के सारनाथ आवास पर आयोजित 'लेखक के घर' गोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। 'साहित्य, संस्कृति और संस्कार-हम कितने निकट, कितने दूर' विषयक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. इंदीवर ने कहा कि साहित्य ज्ञान है, संस्कृति आचरण और संस्कार उसका फल है। यदि हम साहित्य से दूर होंगे तो संस्कार हमसे अपने आप दूर हो जाएंगे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज का युवा मोबाइल में डूबा है। साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.