Varanasi News: सावन से पूर्व शहर से बाहर हों मांस-मछली की दुकानें
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास ने सावन से पहले मांस-मछली की दुकानें शहर से बाहर हटाने की मांग की। पदाधिकारियों ने काशी की पवित्रता और धार्मिक गरिमा के लिए इसे जरूरी बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि मांस-मछली की बिक्री नियोजित करने की जरूरत है। मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में बुधवार को न्यास के पदाधिकारियों की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मांस-मछली की बिक्री के लिए जगह निर्धारित कर उसे विकसित करने के नगर निगम के फैसले का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष आरके अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चंद्र त्रिपाठी ने महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से आग्रह किया कि वे सावन शुरू होने से पहले फैसले को सख्ती से लागू करें। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मांस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.