वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीकाशी अग्रवाल समाज एवं श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा नारी शक्ति उद्यमिता उत्थान के तहत अग्रसेन सावन मेला का आयोजन आठ अगस्त को किया गया है। पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में लगाए जाने वाले इस मेला में कुल 80 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर बनारसी साड़ी से लेकर आयुर्वेदिक दवाएं तक उपलब्ध होंगी। यह जानकारी अग्रवाल समाज की पदाधिकारी शशिबाला शाह, बृजकमल दास अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश ने गुरुवार को मैदागिन स्थित श्रीअग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों को दी। पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में विभिन्न राज्यों की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अग्रसेन भवन में सावन मेले शुरू, लगे 75 से अधिक स्टॉल इस...