Varanasi News: सावन महोत्सव 'उत्कर्ष' में छात्राओं ने बिखेरे रंग
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: कछवांरोड, संवाद। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सावन महोत्सव 'उत्कर्ष' का आयोजन किया गया। छात्राओं ने लोकगीत, संगीत और नृत्य से अनुपम छटा बिखेरी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। रोशनी और आंचल पटेल के लोकगीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्य में सौम्या, माही, आंचल, किरण, पिंकी वर्मा और रितु यादव ने छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने मेडल पहनाकर छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। ये लोक संस्कृति सहेजने में सहयोग करते हैं। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Buxar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.