Varanasi News: सावन: बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों पर पुष्पवर्षा
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन में अभिषेक कर देवाधिदेव महादेव की कृपा पाने के लिए शिवभक्तों का समूह काशी पहुंचने लगा है। इसी के साथ हरियाली के पूजित सावन में केसरिया असर घुलने की शुरुआत हो गई। श्रावण प्रतिपदा पर गुरुवार को स्थानीय शिव मंदिरों में भी चहल-पहल बढ़ गई। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में धाम के द्वार से गंगा के घाटों तक केसरिया रंग अपनी मौजूदगी बढ़ाता दिखा। चितरंजन पार्क में बने विश्राम स्थल से दशाश्वमेध घाट के बीच यह बदलाव साफ-साफ महसूस हो रहा था। स्टैंड पर कतार में रखे कांवर गवाही दे रहे थे कि उन्हें कंधों पर उठाने वाले भी यहीं कहीं आसपास हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण घाट किनारे विशेष सतर्कता नजर आई। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रावण प्रतिपदा पर हजारों भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.