वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन में जो आदेश पारित किया जाता है उसे भी सामान्य विभाग के अफसर गंभीरता से नहीं लेते हैं। पिछले साल सदन में पूर्व मेयरों के आवास तक जर्जर सड़कों की मरम्मत अथवा निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन सालभर बाद भी सारनाथ जोन के अभियंताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। निगम सदन ने 17 अगस्त 2025 को साधारण अधिवेशन की बैठक में यह निर्देश दिया था। मवइयां-तिसरिया मार्ग पर पूर्व मेयर स्व. पूरन चंद्र पाठक का आवास है। करीब एक किमी पर कई गड्ढे हैं। कुछ तो एक से डेढ़ फीट गहरे हैं। बारिश में इस पर आवागमन खतरनाक भी हो गया है। तिसरिया मोड़ के पास सड़क सबसे ज्यादा खराब है। पूरे रास्ते कई ऐसी जगह है जहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क दिखती ही नहीं है। नगर निगम के सामान्य विभाग की कार्य...