वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नए साल के पहले महीने में बीएचयू देशभर के विश्वविद्यालयों के युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा और रचनात्मकता का साक्षी बनेगा। विश्वविद्यालय में छह से 10 जनवरी 2027 तक 40वें नॉर्थ सेंट्रल जोन एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 2026-27 होगा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू), नई दिल्ली ने महोत्सव की मेजबानी बीएचयू को सौंपी है। 12 दिसंबर तक काशी तमिल संगमम और 31 दिसंबर तक बनारस बिनाले के आयोजन के बाद बीएचयू एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में जुट जाएगा। छह से 10 जनवरी-2027 तक होने वाले आयोजन की मुख्य समिति कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में गठित की गई है। इसमें बीएचयू के 32 वरिष्ठ आचार्य और अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न संकायों के ड...