Varanasi News: सारंगनाथ मंदिर में 501 परिवार करेंगे रुद्राभिषेक
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ काशी की तरफ से 25 अगस्त को प्रदोष काल में सारंगनाथ महादेव मंदिर में 501 परिवार सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे। संस्था के सचिव गजेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को बाबा विश्वनाथ और माता गौरी की पंचवदन प्रतिमा टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास से सारंगनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ काशी के प्रमुख संयोजक डॉ राहुल सिन्हा ने बताया कि 25 अगस्त को पूजन के बाद शाम सात बजे से एक विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष एमएन पांडेय, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा, काशी शिव बारात समिति के संयोजक दिलीप सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.