Varanasi News: सामने घाट पुल पर हाइटगेज में स्कूल बस फंसने लगा जाम
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। सामने घाट पुल पर शास्त्री चौक के पास लगे हाईगेज में रविवार सुबह में स्कूल बस के फंसने से दो घंटे तक भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों ओर पर लगे हाईगेज की ऊंचाई अलग-अलग है। इस कारण अक्सर बड़े वाहन फंस जाते हैं। सुबह 9 बजे लंका की तरफ से आ रही स्कूल बस शास्त्री चौक के पास पुल पर लगे हाईगेज में फंस गई। चालक ने हाईगेज के ऊपर के स्टैंड को तोड़ते हुए बस पार कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे धीरे जाम हटने लगा। शास्त्री चौराहे पर अक्सर पुल पर जाम लगता रहता है। इसके बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहता। ट्रैफिक पुलिस कर्मी कभी कभार आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.