Varanasi News: साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: सारनाथ। सारनाथ पुलिस ने मंगलवार को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। उन्हें बताया गया कि वे हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गंज, बरईपुर, खजुही, घुरहूपुर और तीसरिया गांव के लोगों को साइबर सेल के एसआई राहुल यादव ने बताया कि अंजान लिंक से ट्रेडिंग ऐप में निवेश नहीं करना चाहिए। इससे साइबर ठगी का शिकार होने की आशंका रहती है। बीमा के नाम पर लोन या सब्सिडी से संबंधित लिंक नहीं खोलना चाहिए। विदेश में नौकरी के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर से बचना चाहिए। साइबर सेल की अनुराधा ने बताया कि किसी कार्ड की वैधता तिथि और ओटीपी नंबर शेयर करने से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.