वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर की खेलकूद स्पर्धाएं मंगलवार को सम्पन्न हुईं। 100, 200, 400, 800 मीटर एथलेटिक्स, लम्बी कूद, कबड्डी, खो-खो, पुश-अप, चिनअप और रस्सीकूद आदि खेलों में 79612 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये सभी खेल केवल प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के सेवापुरी, आराजीलाइन और काशी विद्यापीठ ब्लॉक के गांवों में हुईं। आठ और नौ अक्तूबर को न्याय पंचायत स्तर की स्पर्धाएं होंगी। फाइनल खेल 6 व 7 नवम्बर को आयोजित होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...