वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के नासिरपुर (विवेक नगर) में चोरों ने एक बंद मकान के रोशनदान का शीशा तोड़ दिया। उसी के रास्ते अंदर घुसे, फिर गहने और नगदी ले भागे। मकान स्वामी सारिका सिंह प्रयागराज में सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर कार्यरत हैं। सारिका सिंह ने पुलिस को बताया कि मकान में उनकी वृद्ध मां रहती हैं। कुछ महीनों से वह अपनी बेटी के साथ प्रयागराज में थीं। 19 सितंबर की रात सारिका घर पहुंचीं और बाहर का ताला खोलकर भीतर दाखिल हुईं तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मां के पुराने गहने और कीमती कपड़े उठा ले गए। फूल एवं पीतल के बर्तन, स्टील एवं पीतल की टोंटियां, दो गैस सिलेंडर, इनवर्टर, बैटरी, फ्रिज व एसी के पार्ट्स और कंप्रेसर तक खोल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...