वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। बाढ़ के मद्देनजर बिजली विभाग भी अलर्ट हो गया है। नगरीय विद्युत वितरण खंड-षष्टम (राजघाट) में आने वाले सलारपुर इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से एक सेक्शन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे लगभग 80 घर प्रभावित हैं। अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काटी गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ वाले इलाके में चार टीम लगाई गई है। जल स्तर बढ़ने पर प्रभावित क्षेत्रों की बिजली काटने का निर्देश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पीड़ितों की हर स्थिति में होगी मदद : सीपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...