वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। अवलेशपुर निवासी भवन निर्माण सामग्री के कारोबारी से ऑनलाइन सरिया खरीद के नाम पर नौ लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। प्रकरण में रोहनिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठगी के शिकार आराध्या कृष्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रश्मि सिंह के नाम से फर्म है। वह भी काम देखते हैं। गूगल सर्च के माध्यम से आईएस श्याम स्टील प्राइवेट लिमिटेड का मोबाइल नंबर लेकर उसे संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपने को कंपनी का अधिकारी बताते हुए सरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। बाजार मूल्य से 25 फीसदी कम रेट पर सरिया देने की बात कही। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है कई बार टेलिफोनिक बातचीत के बाद उसने कोटेशन भेजा। उसने प्रथम किस्त...