वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम का शहर के भवन स्वामियों पर 301 रुपये गृहकर बकाया है। इनमें 17 करोड़ रुपये से अधिक राशि सरकारी विभागों में फंसी है। उल्लेखनीय यह कि ये सभी विभाग पांच से 10 वर्षों की अवधि से बकायेदार चले आ रहे हैं। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार कुछ सरकारी विभाग कुल बकाया में कुछ न कुछ राशि हर साल जमा करते हैं लेकिन कुछ विभाग पांच से आठ साल से एक रुपया नहीं दे रहे हैं। नगर निगम ने ऐसे विभागों की अलग सूची तैयार की है। इनमें सबसे ऊपर पीडब्ल्यूडी, फिर बीएसएनएल है। पीडब्ल्यूडी और बीएसएनएल ही साढ़े चार करोड़ रुपये के देनदार हैं। पीडब्ल्यूडी पर दो करोड़ 35 लाख 16987 रुपये, बीएसएनएल पर दो करोड़ 19 लाख 4978 रुपये बकाया हैं। पीडब्ल्यूडी पर 1.1 करोड़ और बीएसएनएल पर 18.92 रुपये ब्याज है. यह भी पढ़...