वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी,संवाददाता। भारत विकास परिषद काशी प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से सोमवार को मलदहिया स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों सनी मिश्रा, स्वरांगना राजप्रिया और चेतना नागर ने छात्राओं की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्वामी विवेकानंद टीम प्रथम और कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की नेताजी सुभाष चंद्र बोस टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र और विद्यालयों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार कमलेश सिंह ने प्रतियोगिता क...