Varanasi News: समिति बनाने से मेडिकल क्लेम पास करने में देर होगी
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक रविवार को कोषागार परिसर स्थित नवनिर्मित पेंशनर कक्ष में हुई। इसमें वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने, वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह रेल किराये में छूट देने, राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु में पेंशन वृद्धि क्रमश: 5, 10 तथा 15 प्रतिशत करने और डिजिटल पहचान पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पांडेय ने कहा कि मेडिकल क्लेम पास करने के लिए डॉक्टरों की समिति बनाने से भुगतान में काफी विलम्ब होगा। उन्होंने कहा कि शासनादेश में ऐसा कोई प्राविधान भी नहीं है। बैठक को केआर शास्त्री, आनंद लाल, फूलचंद्र, संतलाल यादव, बंशीलाल जायसवाल, सुभाष सिंह, सीबी सिंह, उमेश चंद्र राय, उमेश बहादुर सिंह, नंदलाल, अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.