वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र के गरथमा बाजार मुख्य चौराहे पर सोमवार तड़के सब्जी मंडी जा रहे मैजिक चालक और उसके साथी पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन दिन पहले सब्जी मंडी में हुए विवाद पर चार लोगों ने मैजिक में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। घटना में मैजिक मालिक आशीष पटेल और चालक अशोक पटेल को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भानपुर निवासी आशीष पटेल के मुताबिक, 19 अक्तूबर की रात करीब 3 बजे वह अपनी मैजिक गाड़ी से पहड़िया सब्जी मंडी जा रहे थे। गरथमा बाजार के मुख्य चौराहे पर झंझौर निवासी किशन पटेल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ घेर लिया और सभी ने लाठी-डंडों और रॉड से मैजिक पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के दाहिने दरवाजे का शीशा टूट गया।आशीष क...