वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी। सप्तसागर दवा मंडी में गुरुवार सुबह विदेशी ने हंगामा किया। कई घरों में घुसने की भी कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने पकड़कर उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाला इटली का निवासी है। आशंका है कि वह नशे की हालत में क्षेत्र में पहुंच गया था। उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सप्तसागर दवा मंडी में विदेशी नागरिक का हंगामा, लोगों के घरों में किया घुसने का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...