वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सप्तसागर दवा मंडी में गुरुवार सुबह एक विदेशी नागरिक ने जमकर हंगामा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विदेशी नागरिक नशे की हालत में इधर-उधर घूमते हुए कई घरों में भी घुसने का प्रयास किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।‌ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से विदेशी नागरिक को काबू में लिया और मंडलीय अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि हंगामा करने वाला विदेशी नागरिक इटली का निवासी है। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में क्षेत्र में पहुंच गया था, जिसके कारण उसने हंगामा किया। व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ...